पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 15 दिनों में बना नया रिकॉर्ड!

जानिए अल्लू अर्जुन की मेगा ब्लॉकबस्टर पुष्पा 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की पूरी डिटेल। हिंदी और साउथ मार्केट में रिकॉर्ड तोड़ते हुए फिल्म ने 15 दिनों में ₹1534 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया।

पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:  सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का धमाका

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में जब भी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की बात होती है, पुष्पा 2: द रूल का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। अल्लू अर्जुन की इस मेगा ब्लॉकबस्टर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए ₹1534 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने न केवल साउथ और हिंदी बाजार में बल्कि विदेशों में भी अपनी जबरदस्त पकड़ बनाई है।  

पुष्पा 2 का हिंदी मार्केट में कलेक्शन 

पुष्पा 2 ने हिंदी मार्केट में एक अलग ही इतिहास रच दिया।

  • पहले दिन का कलेक्शन: ₹72 करोड़
  • पहले तीन दिन: ₹200 करोड़ से अधिक
  • 14 वे दिन : 17.50 करोड नेट कलेक्शन
  • 15 वा दिन : 16 करोड का नेट कलेक्शन कर रही है।

15 दिन का कुल कलेक्शन: ₹635 करोड़ (नेट कलेक्शन)

15 दिन का टोटल हिंदी ग्रॉस कलेक्शन 752 करोड ।

यह फिल्म हिंदी मार्केट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने स्त्री 2 का लाइफटाइम कलेक्शन ₹627 करोड़ को पीछे छोड़ दिया।  

“दोस्तों, ताज़ा अपडेट्स और रोचक जानकारियों के लिए अभी लाल बेल आइकन पर क्लिक करें! हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करें और हर नई पोस्ट की नोटिफिकेशन सबसे पहले पाएं। जुड़ें और कुछ नया जानने का मौका न चूकें!”

 वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली में रिलीज किया गया।

  • पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन:₹294 करोड़
  • पहला वीकेंड (4 दिन): ₹829 करोड़
  • 14 दिन मै वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1506 करोड़
  • 15 वे दिन का कलेक्शन 28 करोड़

15 दिनों 15 का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹1534 करोड़

पुष्पा 2 बनाम बाहुबली 2: क्या रिकॉर्ड टूटेगा?

बाहुबली 2 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जिसका लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1810करोड़ है।  पुष्पा 2 अब इस आंकड़े के बेहद करीब पहुंच रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फिल्म आसानी से ₹2000-2200 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है।  

फिल्म की सफलता के पीछे प्रमुख कारण?

  • अल्लू अर्जुन का दमदार एक्टिंग 
  • सुकुमार का निर्देशन: फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार ने हर पहलू को परफेक्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
  • सोशल मीडिया क्रेज: “पुष्पा झुकेगा नहीं” जैसे डायलॉग्स और गाने हर तरफ छाए हुए हैं।  
  • कहानी और एक्शन:  दमदार कहानी और हाई-ऑक्टेन एक्शन ने दर्शकों को रोमांचित किया।

आगे का रास्ता और चुनौतियां

हालांकि, अब कई नई फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनमें साउथ, बॉलीवुड और हॉलीवुड की बड़ी फिल्में शामिल हैं। इससे पुष्पा 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कुछ हद तक असर पड़ सकता है।  

फाइनल कलेक्शन का अनुमान

फिल्म के प्रदर्शन को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि पुष्पा 2 का फाइनल कलेक्शन ₹2000 करोड़ से अधिक होगा। अगर यह ट्रेंड जारी रहता है, तो यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।

निष्कर्ष

पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। यह फिल्म न केवल साउथ बल्कि पूरे भारत में ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। अब सवाल यह है कि क्या पुष्पा 2 भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन पाएगी

दोस्तो अभी तक आपने नीचे दिए गए लाल कलर के बेल आइकन को क्लिक करके इस ब्लॉग को सब्सक्राइब नहीं किया है तो अभी करलो ! 😊🍿

जानें, पिंटू की पप्पी ट्रेलर की दिलचस्प बातें”

Similar Posts

Leave a Reply