पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 8 दिन, क्या टूटेंगे सभी रिकॉर्ड?
पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: आठ दिनों में धमाकेदार रिकॉर्ड, क्या छू पाएगी 2500 करोड़ का आंकड़ा?
पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए इंडियन सिनेमा के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अल्लू अर्जुन की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में ऐतिहासिक कमाई की है। इस लेख में जानिए पुष्पा 2 के आठ दिनों के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और इसके ऐतिहासिक सफर के बारे में।
पुष्पा 2: एक ब्रांड
पुष्पा केवल एक फिल्म नहीं है; यह एक ब्रांड बन चुकी है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है और इसमें अल्लू अर्जुन के साथ फहाद फासिल और रश्मिका मंदाना प्रमुख भूमिकाओं में हैं। हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली समेत कई भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म ने आठ दिनों में 1118 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
हिंदी मार्केट में पुष्पा 2 का प्रदर्शन
हिंदी बाजार में अल्लू अर्जुन ने साबित कर दिया है कि वह अब बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के लिए कड़ी चुनौती हैं।
दोस्तो पुष्पा 2 ने रिलीज होते है पहले दिन हिंदी नेट कलेक्शन 72 करोड़ का किया
फिल्म ने आठ दिन दिनों मै : 435 करोड़ (नेट) और 514 करोड़ (ग्रॉस)। कलेक्शन किया।
यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि पुष्पा 2 ने शाहरुख खान की जवान और पठान, सलमान खान की टाइगर 3, और गदर 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
“साउथ के राज्यों में कैसा रहा रिस्पॉन्स?”
पुष्पा 2 ने अपनी मूल भाषा तेलुगु में भी शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों में जबरदस्त कमाई की।
- तेलुगु: आठ दिनों में 550 करोड़ से अधिक
- तमिलनाडु: 180 करोड़
- कर्नाटक: 150 करोड।
“दोस्तों, क्या आप सबसे पहले अपडेट पाना चाहते हैं? तो नीचे दिए गए लाल बेल आइकन पर तुरंत क्लिक करें और हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें! नए पोस्ट और धमाकेदार कंटेंट की हर नोटिफिकेशन सबसे पहले आपके पास पहुंचेगी। देर मत कीजिए, अभी सब्सक्राइब करें!”
“वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 का दबदबा”
बात की जाए यहां पर पुष्पा 2 के सभी भाषाओं के डे वाइज वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में।
- पहला दिन: 294 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन: ₹155 करोड़
- तीसरा दिन: ₹172 करोड़
- चौथा दिन: ₹208 करोड़ (संडे का बड़ा जंप)
- पाँचवा दिन: ₹120 करोड़
- छठा दिन: ₹82 करोड़
- सातवां दिन: ₹70 करोड़
अपने आठवें दिन वर्ल्ड वाइड मार्केट में लगभग 55 करोड़ कमा रही
इस प्रकार, आठ दिनो में वर्ल्डवाइड कुल 1118करोड़ की कमाई हुई।
इसने आठ दिनों में बाहुबली 2, KGF चैप्टर 2 और RRR जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के शुरुआती कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया।
- पुष्पा 2 – 1118 करोड़
- बाहुबली 2 – 925 करोड़
- KGF 2 – 761 करोड़
- RRR – 753 करोड़
क्या 2500 करोड़ पार करेगी?
पुष्पा 2 के कलेक्शन की रफ्तार को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म 2500 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है।
निष्कर्ष
पुष्पा 2 ने अपने एक्शन, कहानी और अल्लू अर्जुन की दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है। आने वाले हफ्तों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म और कितने नए रिकॉर्ड बनाती है।
डेली अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।