“पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अल्लू अर्जुन की फिल्म ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, चार दिनों में ₹819 करोड़ की कमाई”
पुष्पा सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक ब्रांड है।* अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। चार दिनों के अंदर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड रिकॉर्डतोड़ कमाई कर इंडियन सिनेमा की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों जैसे बाहुबली 2, आरआरआर और केजीएफ 2 को भी पीछे छोड़ दिया है। इस आर्टिकल में, हम पुष्पा 2 के शुरुआती चार दिनों के हिंदी नेट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन और इसकी ऐतिहासिक सफलता का विश्लेषण करेंगे।
चार दिनों में पुष्पा 2 का हिंदी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार नेट कलेक्शन –
- पहला दिन: – पुष्पा 2 ने अपने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। हिंदी वर्जन में फिल्म ने ₹72 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो शाहरुख खान की जवान के 65 करोड़ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए काफी था।
- दूसरा दिन: – दूसरे दिन भी फिल्म ने जोरदार कमाई करते हुए ₹59 करोड़ का हिंदी नेट कलेक्शन किया।
- तीसरा दिन: – तीसरे दिन, जो कि शनिवार था, *पुष्पा 2* का कलेक्शन अपने पहले दिन से भी ज्यादा रहा। फिल्म ने ₹76 करोड़ की कमाई कर यह साबित कर दिया कि इसका बॉक्स ऑफिस सफर रुकने वाला नहीं है।
- चौथा दिन: – चौथे दिन (रविवार) को फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ ₹87 करोड़ का हिंदी नेट कलेक्शन किया। यह किसी भी फिल्म द्वारा हिंदी मार्केट में अब तक की सबसे बड़ी एक दिन की कमाई है।
इसी के साथ पुष्पा 2 का चार दिनों का टोटल हिंदी नेट कलेक्शन 287 करोड़ का हो चुका है ।
टोटल हिंदी ग्रॉस कलेक्शन –
इस फिल्म का शुरुवाती 4 दिनों का टोटल हिंदी ग्रॉस कलेक्शन 340 करोड़ का हो चुका है ।
वर्ल्डवाइड कमाई ने उड़ाए होश –
दोस्तो हम बात करते है कि चार दिनों के सभी भाषाओं के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में
- पहला दिन – दोस्तो पुष्पा 2 ने रिलीज होते ही पहले दिन दुनियाभर में 294 करोड़ की कमाई की
- दूसरा दिन – फिल्म ने दूसरे दिन दुनियाभर में 155 करोड़ की कमाई की
- तीसरा दिन – बात करे तीसरे दिन की तो पुष्पा 2 ने अपने तीसरे दिन लगभग 170 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की
- चौथे दिन – फिल्म ने अपने चौथे दिन 200 करोड़ की रेंज मै कलेक्शन किया |
चार दिनों में, पुष्पा 2 ने सभी भाषाओं को मिलाकर टोटल वर्ल्डवाइड ₹819 करोड़ की कमाई कर ली है।
पुष्पा 2 बनाम अन्य ब्लॉकबस्टर्स फिल्म –
चार दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में पुष्पा 2 ने बाहुबली 2, आरआरआर, और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
- पुष्पा 2 (चार दिन): ₹819 करोड
- आरआरआर (चार दिन): ₹556 करोड़
- केजीएफ 2 (चार दिन): ₹540 करोड़
- बाहुबली 2 (चार दिन): ₹620 करोड़
क्या पुष्पा 2 ₹2000 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी?
पुष्पा 2 के मौजूदा कलेक्शन ट्रेंड को देखते हुए, यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म बहुत जल्द ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। फिल्म की दमदार स्टोरीलाइन, बेहतरीन एक्शन और अल्लू अर्जुन का प्रदर्शन इसे सिनेमा लवर्स के बीच हिट बना रहे हैं।
निष्कर्ष –
पुष्पा 2 ने न केवल इंडियन बॉक्स ऑफिस पर, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी अपनी धाक जमाई है। फिल्म ने साबित कर दिया है कि साउथ सिनेमा का प्रभाव अब पूरे भारत और दुनिया पर है। अब देखने वाली बात यह होगी कि फिल्म का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना होता है।